झारखंड और बिहार के मुख्मंत्रियों के बीच चल रही खींचतान अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है, नीतीश कुमार द्वारा झारखंड सरकार को निशाना बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री रघुबर दास ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट कर दी है।
इसके बहाने रघुबर दास ने बिहारी छात्रों से भी यह अपील कर दी कि अच्छी शिक्षा के लिए वह झारखंड में आ सकते हैं। यहां उन्हें पढ़ाई के अच्छे माहौल के अलावा आईआईटी, आईआईएम सहित अन्य प्रमुख संस्थान मिलेंगे।
बिहार में टॉपर घोटाला सामने आने के बाद से राज्य सरकार तो निशाने पर है ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इसी पर उंगली उठाते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा बिहार के प्रतिभाशाली छात्र जो उच्च और गुणवत्ता वाली शिक्षा की चाह रखते हैं और राज्य में पढ़ाई का माहौल न होने के कारण पढ़ नहीं पा रहे हैं वह झारखंड आ सकते हैं।