झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जोरधीहा गांव में रविवार को अजब नजारा था, यहां एक लड़की अपने प्रेमी को पाने के लिए वीरू बन गई और 150 फिट ऊंचे टावर पर चढ़कर बैठ गई। वीरू बनी बसंती के इस तमाशे को देख हर कोई हतप्रभ था लोगों को समझ नहीं आ रहा था क्या किया जाए। युवती प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार जोरधीहा कल्पना नाम की 18 साल की लड़की दोपहर तीन बजे के करीब बिजली के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई और ऊपर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं करवाई गई तो वह ऊपर से कूद जाएगी। लड़की का शोर शराब सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना सरायकेला पुलिस तक भी पहुंची और वह भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने एक एबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी वहां बुलवा लिया।
जानकारी लगते ही उसके परिजन भी वहां पहुंच और उसे समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानिक बाजार गांव निवासी अपने प्रेमी विजय दास ऊर्फ गुड्डू से शादी की जिद पर अड़ी रही।