फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के सीएम का सवाल, शराब कारोबारियों को टैक्स छूट क्यों दे रही नीतीश सरकार?

Wed, 26 Oct 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
झारखंड के सीएम रघुवर दास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है। रघुवर दास ने उनसे से पूछा है कि एक तरफ आपकी सरकार ने राज्य में शराबबंदी लागू की है, वहीं दूसरी तरफ शराब उत्पादन को बढ़ावा देने  के लिए कंपनियों को टैक्स हॉलीडे (टैक्स में रियायत) दी गयी  है। बता दें कि 28 सितंबर को बिहार सरकार ने नई उद्योग नीति के तहत बिहार में शराब और बीयर की वॉटलिंग को 100 फीसदी ट्रैक्स फ्री करने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


सीएम रघवुर दास ने कहा है कि बिहार सरकार के निर्णय से शराब कंपनियों को सालाना सात करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत होगी, जबकि इतने ही राजस्व का नुकसान बिहार सरकार को होगा। बिहार में उत्पादित शराब, जिसे राज्य से बाहर निर्यात तथा उसके बॉटलिंग करने के लिए कर विमुक्ति प्रदान की गयी है। इसे दूसरे राज्यों में बेची  जायेगी। पड़ोसी होने के कारण झारखंड में भी सस्ती शराब की बिक्री बढ़ेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

शराबबंदी है तो उत्पादन को क्यों दे रहे बढ़ावा

- फोटो : getty images
रघुवर दास ने कहा है कि बिहार सरकार के दोनों निर्णयों में विरोधाभास है। दास ने नीतीश कुमार  से कहा है कि जब आप दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो वहां भी शराबबंदी करने  की बात कहते हैं, वहीं अपने राज्य में सस्ती शराब का उत्पादन कर झारखंड  समेत अन्य राज्यों में बाजार तलाशते हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर पुनर्विचार  कर समुचित निर्णय लें, जो मद्य निषेध की दिशा में कारगर हो सके।

इससे पहले, नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम रघुवर दास पर शराबबंदी को लेकर कई बार हमला कर चुके हैं। एक बार नीतीश ने कहा था कि रघुवर दास को फोन पर शराबबंदी को लेकर मदद मांगी, तो उनका जवाब तक नहीं मिला। नीतीश ने बिहार के सीमावर्ती इलाकों में शराब की बिक्री पर रोक की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें