फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी विदाई: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को दी श्रद्धांजलि, बोले- नक्सल संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे

Sun, 13 Feb 2022 03:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हमने आज झारखंड के एक वीर सपूत को खो दिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया था। हमारे जवान नक्सल संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 
 
विज्ञापन
असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को दी श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीआरपीएफ की 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हमने आज झारखंड के एक वीर सपूत को खो दिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में तैनात किया गया था। हमारे जवान नक्सल संगठनों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

विज्ञापन


नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे असिस्टेंट कमांडेंट शांति भूषण तिर्की
जानकारी के अनुसार एक दिन पहले यानी 12 फरवरी को  सीआरपीएफ को तिम्मापुर से लगे पुतकेल के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही CRPF के जवानों को रवाना किया गया। जवान जा ही रहे थे कि इसी बीच उनपर हमला कर दिया गया। हालांकि, जवानों ने नक्सलियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन नक्सलियों से मुठभेड़ में सहायक कमांडेट शांति भूषण तिर्की शहीद हो गए। वहीं अप्पा राव घायल हो गए। घायल जवान को जगदलपुर रेफर किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें