फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरेन ने रिम्स में की लालू से मुलाकात, बिहार में साथ चुनाव लड़ने का किया एलान

Sat, 12 Sep 2020 07:42 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लालू प्रसाद यादव - फोटो : फाइल
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और बिहार में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोरेन आज दोपहर लगभग दो बजे रिम्स पहुंचे और रिम्स निदेशक के बंगले में इलाजरत लालू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग सवा घंटे तक विचार-विमर्श चला। लालू से मुलाकात के बाद सोरेन ने बताया कि उनकी (लालू प्रसाद यादव की) सेहत अब काफी बेहतर है। 


सोरेन ने मीडिया से कहा, 'वैसे मैं जानता हूं कि आप लोग यहां बिहार चुनाव के बारे में सवाल पूछने के लिए एकत्रित हैं। इस विषय को लेकर लालू जी के लोग अधिकृत हैं। वहां बातें होंगी। राजनीतिक बातें तो राजनीतिक मंच पर ही होंगी। हां, इतना बता दूं कि बिहार में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।'
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि कितनी सीटों पर बात तय हुई है, मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, ‘कहां कौन होगा, कहां से कौन लड़ेगा, यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करें।’

उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार में राजद के नेतृत्व में बने महागठबंधन के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी और अपने लिए बिहार में 12 सीटों की मांग रखी थी। लेकिन राजद ने उसे अधिकतम दो या तीन सीट ही देने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें