Jharkhand: निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन रहे कन्वेंशन सेंटर का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से पूरे काम की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 2018 में 5 हजार लोगों की क्षमता वाले इस कन्वेंशन सेंटर का काम शुरू हुआ था, लेकिन बीच में ही यह बंद हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में इस सेंटर का बेहतर उपयोग करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।