फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीएम सोरेन ने अदालत में दायर किया आवेदन, शारीरिक उपस्थिति से मांगी छूट 

Tue, 07 Jun 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

लोकसभा चुनाव के दौरान सोरेन पार्टी का गमछा कंधे पर डालकर वोट डालने चले गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
CM HEMANT SOREN - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आचार संहिता उल्लंघन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एमपी-एमएलए अदालत में प्रार्थना पत्र दायर किया है। उन्होंने अदालत से शारीरिक तौर से उपस्थिति से छूट मांगी है। जानकारी के मुताबिक, 2019 लोकसभा चुनावों के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन मामले में आज कोर्ट के सामने पेश होना था। 

विज्ञापन


पट्टा लटकाए हुए मतदान स्थल पर पहुंचे थे सोरेन
लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान के दिन छह मई 2019 कोसंत फ्रांसिस स्कूल, हरमू के बूथ नंबर 388 में हेमंत सोरेन पत्नी के साथ मतदान करने गए थे। हेमंत सोरेन अपने गले में पार्टी का पट्टा लटकाए हुए मतदान स्थल पर पहुंचे थे। 

इसके बाद इस मामले में कार्यपालक दंडाधिकारी राकेश रंजन उरांव ने अरगोड़ा थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ लगे आरोप को सही पाते हुए 2019 में ही चार्जशीट दाखिल कर दिया है। दाखिल चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए हेमंत सोरेन को समन जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें