फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस विधायकों के घर CID का छापा, अहम दस्तावेज जब्त

Tue, 09 Aug 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक हावड़ा में 49 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया था। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
झारखंड कैश कांड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड कैश कांड में पकड़े गए कांग्रेस के तीनों विधायकों के घर पर बंगाल सीआईडी की टीम ने छापा मारा। सोमवार को सीआईडी की टीम विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप् और नमन विक्सल के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सीआईडी की टीम को तीनों के आवास से अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा नकदी और गहने भी जब्त किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक हावड़ा में 49 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे। इसके बाद पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया था। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया था। सूत्रों के मुताबिक, विधायक राजेश कच्छप के घर से हथियार मिलने की सूचना है। फिलहाल सीआईडी की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है। 

हिरासत में हैं तीनों विधायक
झारखंड कांग्रेस विधायकों को 30 जुलाई को हावड़ा के रानीहाट मोड़ के पास पकड़ा गया था। बंगाल पुलिस ने उनके साथ में 49 लाख रुपए कैश भी बरामद किए थे। इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। 

विज्ञापन

असम के व्यापारी को भेजा समन 
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने इस मामले में असम के एक व्यवसायी को समन भेजा है। बताया गया है कि व्यवसायी का नाम अशोक कुमार धानुका है। पुलिस ने उसे जांच के सिलसिले में तलब किया है। धानुका असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का करीबी बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गुवाहाटी पहुंचकर धानुका के घर के बाहर नोटिस लगाकर उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए कहा। हालांकि, कारोबारी का मोबाइल फोन बंद पाया गया, जिसकी वजह से उनकी तरफ से जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें