फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाई ने बहन के साथ की क्रूरता, जंजीर से बांधकर बेरहमी से पीटा

Tue, 22 Oct 2019 07:51 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
women crime
विज्ञापन

झारखंड के झरिया में बहन के साथ एक भाई का क्रूर बर्ताव सामने आया है। घटना जोड़ापेाखर क्षेत्र की है, जहां को-ऑपरेटिव कॉलोनी में एक युवक ने अपनी शादीशुदा बहन को जंजीर से बांधकर बुरी तरह पीट डाला। कमरे में बंद कर के भाई ने उसे इतना पीटा कि खून बहने लगा।

विज्ञापन


बहन लहूलुहान होकर चीखती रही, लेकिन भाई को तरस नहीं आया। युवक की भाभी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पीटता रहा। बाद में आस-पड़ोस के लोग जुटे और उसे बचाया। 

सोमवार की शाम हुई इस घटना की सूचना के बावजूद पुलिस देर से पहुंची। इस पर लोगों ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बाबू नाम के इस युवक को पुलिस विक्षिप्त बता रही है। वहीं, उसकी भाभी का कहना है कि बाबू पागल होने का नाटक करता है।  
विज्ञापन


घायल महिला रुखसाना को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी बी प्रजापति ने कहा कि युवक को हिरासत में लिया गया है। वह मारपीट का कारण नहीं बता रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें