फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में नकली नोटों का बड़ा खेल उजागर, दो गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

Sat, 23 Aug 2025 06:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश कर 500 रुपये के 42 बंडल जाली नोट बरामद किए हैं। छापेमारी में दो आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि गिरोह का सरगना दिल्ली निवासी नीरज कुमार चौधरी फरार है।
 
विज्ञापन
रांची में पकड़ा गया नकली करेंसी गिरोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 500 रुपये के 42 बंडल जाली नोट जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार हुए, जबकि सरगना समेत अन्य फरार हैं। शनिवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार से चन्द्रलोक बस के जरिए नकली नोटों की बड़ी खेप रांची लाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने रातु रोड स्थित न्यू मार्केट चौक पर छापेमारी की। बस से तीन कार्टन एक कार में उतारे जाने के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तलाशी ली। कार्टनों से 500 रुपये के नोटों के 42 बंडल बरामद हुए। इनमें 20 बंडल में 300-300 और 22 बंडल में 350-350 जाली नोट मिले। साथ ही दो पैकिंग कार्टन और दो मोबाइल भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. साबीर उर्फ राजा (27), निवासी नूर नगर, हरमु बायपास रोड और साहिल कुमार उर्फ करण (32), निवासी हरमू हाउसिंग कॉलोनी शामिल हैं। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि इस धंधे का सरगना दिल्ली निवासी नीरज कुमार चौधरी है, जो फोन और व्हाट्सएप से संपर्क कर सप्लाई करवाता था। गिरोह असली नोट ऊपर-नीचे रखकर बीच में नकली नोट पैक करता और 40-50 हजार में खेप बेच देता। इसके एवज में 20-30 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिहार के कटिहार में पहुंची राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, झारखंड के कई मंत्री हुए शामिल
विज्ञापन


छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, थाना प्रभारी सुखदेवनगर कृष्णा कुमार साहू, पिंकी कुमारी साव, बबलू बेसरा शामिल थे। पुलिस अब सरगना नीरज कुमार चौधरी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें