फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया मतदान, कहा- झामुमो और कांग्रेस का होगा पूरी तरह सफाया

Sat, 07 Dec 2019 01:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रघुबर दास - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को यहां भालूबासा मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद दावा किया कि संथाल परगना में भी भाजपा इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की पूरी तरह सफाई कर देगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वाह्न लगभग 10 बजे सपरिवार मतदान किया। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में उनका मुख्य मुकाबला उनके कैबिनेट साथी रहे सरयू राय से है जिन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद मुख्यमंत्री को इसके लिए दोषी मानते हुए उनके ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया और दास के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए।

इस सीट पर तीसरे प्रमुख उम्मीदवार कांग्रेस के गौरव वल्लभ हैं लेकिन मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री और सरयू राय में ही होता प्रतीत हो रहा है।

रघुवर दास ने मीडिया से कहा कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में आम लोगों के लिए बड़े पैमाने पर काम किए हैं जिसका परिणाम चुनावों के परिणाम में प्रतिबिंबित होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना में भी लोग उनकी सरकार के काम से इतना खुश हैं कि संथाल में भी झामुमो और कांग्रेस का इस बार खाता खुलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें