फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर 260 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Tue, 26 Nov 2019 03:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में विभिन्न दलों के 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में 20 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की राजधानी रांची सहित सात जिलों की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान के बारे में मंगलवार को जारी तथ्यों के आधार पर बताया कि इस चरण में 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

विज्ञापन


इस चरण में शामिल सीटों के लगभग 48.25 लाख मतदाता मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अलावा झामुमो और राजद सहित चार राज्य स्तरीय दलों और अन्य दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 10492 सर्विस वोटर भी शामिल हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में 231 पुरुष और 29 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के छह, झामुमो के 14 और झारखंड विकास मोर्चा के 20 के अलावा अन्य प्रमुख दलों में शामिल बसपा के 14, माकपा एवं भाकपा के तीन, राकांपा का एक, तृणमूल कांग्रेस के पांच और 73 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी ब्योरे के अनुसार दूसरे चरण वाली सीटों में सर्वाधिक 20 उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम सीट पर चुनाव मैदान में हैं, जबकि सबसे कम सात उम्मीदवार सरायकेला सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए सात दिसंबर को 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 6066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के लिए मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी तक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें