फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'वोट मांगने से पहले कोयले की रॉयल्टी का हिसाब दे भाजपा', संकल्प पत्र पर झामुमो-कांग्रेस का हमला

Sun, 03 Nov 2024 02:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा के संकल्प पत्र पर झामुमो नेता महुआ माझी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस संकल्प पत्र पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जनता उनकी सरकार देख चुकी है।
विज्ञापन
जयराम रमेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों से वोट मांगने से पहले झारखंड को लंबित कोयला रॉयल्टी के तौर पर 1.36 लाख करोड़ रुपये जारी करने में देरी का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि केंद्र पर कोयला रॉयल्टी और केंद्रीय योजना के लाभ का लाखों करोड़ रुपये बकाया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस नेता ने कहा कि भूमि मुआवजे का भुगतान न करने के कारण 1,01,142 करोड़ रुपये, सामान्य कारण बकाया के तहत 32,000 करोड़ रुपये और धुले हुए कोयले की रॉयल्टी के तहत 2,500 करोड़ रुपये बकाया हैं।" उन्होंने भाजपा की झारखंड इकाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पार्टी राज्य के लिए धन सुरक्षित करने में क्यों विफल रही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर चुप क्यों हैं। जयराम रमेश ने कहा, "नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री ने इन फंड्स को जारी क्यों नहीं किया है? क्या JMM-कांग्रेस गठबंधन को वोट देने पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है? राज्य भाजपा नेतृत्व राज्य के लिए कोई फंड सुनिश्चित करने में असमर्थ क्यों है? झारखंड की जनता से एक भी वोट मांगने से पहले भाजपा को राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपए जारी करने में हुई इस देरी का हिसाब देना होगा।"

भाजपा के संकल्प पत्र पर झामुमो नेता महुआ माझी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "किसी को भी इस संकल्प पत्र पर भरोसा नहीं है, क्योंकि जनता उनकी सरकार देख चुकी है। उनके कार्यकाल के दौरान न तो झारखंड और न ही रांची का विकास हुआ। भाजपा के कार्यकाल के दौरान महिलाओं की तस्करी चरम पर थी। केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य सरकार को कोयले की रॉयल्टी नहीं दी है।" बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक झारखंड में दो चरणों- 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें