फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'आदिवासियों की जमीन पर घुसपैठियों के कब्जे के खिलाफ लाएंगे सख्त कानून', शाह का सोरेन सरकार पर वार

Sun, 03 Nov 2024 03:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सोरेन सरकार पर नक्सलियों के समर्थन का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि झामुमो ने नक्सलवाद का समर्थन किया, केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
झारखंड में अमित शाह। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में धालभूमगढ़ स्थित घाटशिला में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार पर जमकर निशाना साधा और आदिवासियों की जमीन घुसपैठियों को देने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कानून लाने तक का वादा किया। 
विज्ञापन


क्या बोले अमित शाह?
शाह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण झारखंड में, खासकर संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्रों में आदिवासी आबादी में भारी गिरावट आ रही है। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन राजनीतिक फायदे के लिए इसे बढ़ावा दे रहा हैं।’’

शाह ने कहा, ‘‘हमारी ‘माटी, बेटी, रोटी’ पर हमला हो रहा है। भाजपा इसे जारी नहीं रहने देगी। हम आदिवासियों की जमीन को घुसपैठियों को हस्तांतरित होने से रोकने के लिए सख्त कानून लाएंगे। हम उनके द्वारा हड़पी गई जमीन भी वापस ले लेंगे और उन्हें बाहर निकाल देंगे।’’

केंद्रीय गृह मंत्री ने रैली के दौरान कहा कि झारखंड में चुनाव व्यवस्था में बदलाव लाने और झामुमो को गरीब आदिवासियों के लिए निर्धारित धन को हड़पने से रोकने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए झारखंड में एक विधेयक भी लाया जाएगा। 

झामुुमो को बताया भ्रष्ट पार्टी
उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए लड़ा जाएगा ताकि भ्रष्ट झामुमो को गरीब आदिवासियों के लिए निर्धारित धन हड़पने से रोका जा सके।’’ शाह ने वादा किया कि भाजपा अगले पांच वर्षों में झारखंड से पलायन रोक देगी। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य का विकास सुनिश्चित कर सकती है।

ओबीसी आरक्षण पर भी किया वादा
विज्ञापन

इतना ही नहीं शाह ने कहा कि भाजपा झारखंड में अन्य जातियों को प्रभावित किए बिना ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने झामुमो पर नक्सलियों के समर्थन का आरोप लगाते  हुए कहा कि झामुमो ने नक्सलवाद का समर्थन किया, केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 51 वनोपजों की खरीद करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें