फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: अखिलेश यादव 12 अगस्त को जाएंगे नेमरा, सीएम सोरेन करेंगे मुलाकात; दिवंगत पिता को देंगे श्रद्धांजलि

Sun, 10 Aug 2025 08:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: स्थानीय सपा नेता रंजन यादव ने बताया कि अखिलेश यादव का निजी विमान 12 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगा। वहां से 11:45 बजे वे सड़क मार्ग से नेमरा रवाना होंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव 12 अगस्त को झारखंड पहुंचेंगे। वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘दिशुम गुरु’ शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जाएंगे।

स्थानीय सपा नेता रंजन यादव ने बताया कि अखिलेश यादव का निजी विमान 12 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगा। वहां से 11:45 बजे वे सड़क मार्ग से नेमरा रवाना होंगे। नेमरा में वे शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: BJP अध्यक्ष मरांडी का आरोप, बोले- असम CM सरमा को फंसाने की हुई साजिश

शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें आदिवासी समाज में ‘दिशुम गुरु’ के नाम से सम्मानित किया जाता था। राज्य के गठन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाल ही में उनके निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर फैल गई थी। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव शाम 5 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें