फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Accident: बस से टकराई स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन; 14 घायल, चालक की मौके पर ही मौत

Fri, 08 Dec 2023 12:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग

सार

हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजीव कुमार ने कहा कि हादसे में स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं 14 घायल बच्चों को इलाज के लिए शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन, बस से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तो वहीं 14 बच्चे घायल हो गए। यह घटना सुबह के साढ़े सात बजे रांची से 130 किमी दूर कटकमसंडी इलाके में एक रेलवे साइडिंग के पास घटी। 
विज्ञापन


हजारीबाग पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजीव कुमार ने कहा कि हादसे में स्कूल वैन के चालक की मौत हो गई। वहीं 14 घायल बच्चों को इलाज के लिए शेख भिकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इस हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही बस चालक को पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें