फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नकली चाट मसाला खाने से 80 लोग बीमार, मरीजों की संख्या देख बुलाने पड़े अतिरिक्त डॉक्टर

Thu, 20 Apr 2023 01:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉक्टर ओझा ने बताया कि अचानक से इतने ज्यादा मरीजों के अस्पताल में आने से इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए थे। ऐसे में कुछ मरीजों को अन्य वार्डों के खाली बेड में लिटाना पड़ा। 
विज्ञापन
नकली चाट मसाला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद जिले में गांव के मेले में नकली चाट मसाला खाने से 80 लोग बीमार पड़ गए, जिसमें ज्यादातर बच्चे थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को करमाटांड़ पंचायत क्षेत्र में घटा। भोक्ता मेले से वापस लौटने के बाद गांववासियों को पेट दर्द के साथ उलटी होने लगी। 
विज्ञापन


अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉक्टर यूके ओझा ने बताया कि करीबन 80 लोगों को रात के साढ़े दस बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मरीजों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे।  

उन्होंने कहा कि उनमें से एक बच्चे की हालत काफी गंभीर है। बीमारों में सबसे कम उम्र की मरीज नौ वर्षीय पिंकी कुमारी और सबसे बुजुर्ग मरीज 44 वर्षीय विजय महतो है।  डॉक्टर ओझा ने बताया कि अचानक से इतने ज्यादा मरीजों के अस्पताल में आने से इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़ गए थे। ऐसे में कुछ मरीजों को अन्य वार्डों के खाली बेड में लिटाना पड़ा। 
विज्ञापन


एक साथ इतने ज्यादा मरीजों के आने से अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सों को भी बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद धनदाब सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा ने अस्पताल का दौरा किया और जांच के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें