फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची में हत्या और छीना-झपटी के मामले में 10 गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस समेत अन्य कई चीजें बरामद

Wed, 14 Jun 2023 03:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। एक अन्य मामले में हिंदपीरी के मोहम्मद कुर्बान उर्फ सरफराज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Jharkhand Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने 10 लोगों को हत्या, छीना झपटी और अन्य अपराधों के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 21 वर्षीय तनवीर अहमद का हत्यारा भी शामिल है, जिसने छह जून को गोली मारकर उसकी हत्या की थी। 
विज्ञापन


रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि तनवीर अहमद की एदलहातु निके टोला में गोली मारकर हत्या की गई थी। 

एसएसपी ने दावा किया कि हत्या को जेल में बंद राज वर्मा के इशारे पर अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा- 'रांची शहर के पुलिस अधीक्षक और सदर रांची के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों की पहचान रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ, अंकित कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह व अंकुश कुमार सिंह उर्फ लकी के तौर पर की गई है।' 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज है। रोहन कुमार उर्फ रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ चार मामले, मोहम्मद आरिफ के खिलाफ पांच, दीपक कुमार सिंह के खिलाफ दो मामले रांची के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन


आरोपियों के पास से दो देसी पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं। 

एक अन्य मामले में हिंदपीरी के मोहम्मद कुर्बान उर्फ सरफराज को गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद रिजवान उर्फ बड़कू के उसे 500 रुपये देने से इनकार करने के बाद सरफराज ने उसे गोली मारकर  घायल कर दिया था। सरफराज के पास से 7.62 बोर की देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस जब्त किया गया। 

रांची में आठ जून को छीना झपटी करने के आरोप में मोहम्मद ओवैस, अजमल अंसारी, मोहम्मद नसीम और मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके आवास से 13,500 रुपये नकद, एक सोने की चेन और एक दोपहिया वाहन बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें