फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आम तोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 11:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई, जब शनिवार रात आम तोड़ने को लेकर दो समूह आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पाकुड़ जिले में आम तोड़ने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई, जब शनिवार रात आम तोड़ने को लेकर दो समूह आपस में भिड़ गए। महेशपुर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि ज्यादातर आरोपी गिरफ्तारी के डर से गांव से भाग गए।

उन्होंने कहा कि दो भाइयों डेविडन मुर्मू और वकील मुर्मू की प्रतिद्वंद्वी समूह के हमले में हत्या कर दी गई। एसडीपीओ ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें