फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : कोर्ट परिसर में एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग, कई घायल

Wed, 30 Nov 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है | बुधवार को दो अपराधियों ने जमशेदपुर के साकची कोर्ट कैंपस में एके-47 से  ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी , जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी उपेंद्र सिंह थे | फायरिंग में तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी को गंभीर हालत में टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने यहां लगभग 40 राउंड फायरिंग की है। जिस उपेंद्र सिंह को गोली मारी गई है वो एक बिजनेसमेन हैं । याराना बस ग्रुप के मालिक भी थे।

घटना के बाद एक आरोपी को वहां मौजूद वकीलों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बहरहाल, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। फायरिंग से उपेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके स्वास्थ के ताजा हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें