झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक अज्ञात महिला का अधजला शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात की आशंका है कि महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। फिर इसे मिट्टी के अंदर दफना दिया गया। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला के शरीर के कुछ हिस्से जो एक कॉलेज के बगल में जल्दबाजी में दफनाए गए थे, दिखाई दे रहे थे। करंदीह इलाके के स्थानीय लोगों ने उसके कटे हुए पैरों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया।
परसुडीह थाने के प्रभारी अधिकारी बिमल किंडो के नेतृत्व में एक टीम ने महिला का शव बरामद किया। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 30 से चालीस वर्ष के बीच में थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।
किंडो ने बताया कि ''इसकी संभावना है कि महिला की हत्या की गई थी और उसे जल्दबाजी में दफना दिया गया। कफन में लिपटी लाश के गले में माला थी। ''
उन्होंने आगे बताया, ''इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर यह पाया गया कि शव शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे एक छोटी वैन में ले जाया जा रहा था। इसे थोड़ी देर बात खाली लौटते देखा गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।''
उन्होंने कहा, ''अगर एक बार जब हम महिला की पहचान कर लेते हैं तो वह परिस्थितियां भी स्पष्ट हो जाएंगी जिसके कारण उसकी मौत हुई।''