फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक ने की 43 इंटरमीडिएट कॉलेजों की मान्यता रद्द

Mon, 27 Mar 2017 08:18 PM IST
amarujala.com- Presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
झारखंड शैक्षणिक परिषद
विज्ञापन
झारखंड शैक्षणिक परिषद (जैक) ने खराब रिजल्ट के कारण 43 इंटरमीडिएट कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। बता दें कि पिछले सप्ताह स्कूल के शिक्षा और साक्षरता विभाग ने खराब रिजल्ट के कारण संस्थानों की मान्यता को रद्द करने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक विभाग के सचिव अराधना पटनायक ने कहा कि "इंटरमीडिएट कॉलेजों के रिजल्ट पिछले साल बहुत खराब थे। इसलिए, इस मामले पर विचार करने का निर्णय लिया और उसके आधार पर शिक्षकों और कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसके बाद हमने देखा कि ज्यादातर कॉलेजों के रिजल्ट खराब थे जबकि प्लस टू (बारहवीं) के ठीक थे। उन्होंने कहा कि 2016 के रिजल्ट आने के बाद मैं डिप्टी कमिश्नर को भी इस मामले में जिला स्तर पर समितियों का गठन करने का निर्देश दिया था। रिपोर्ट्स से पता चला कि ऐसे कई कॉलेज हैं जो केवल कागजात पर चल रहे थे"।

वहीं, जैक के चेयरमैन अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि " पहले फेज में 43 कॉलेजों की मान्यता रद्द की जाएगी। जबकि दूसरे फेज में करीब दो दर्जन कॉलेजों की मान्यता रद्द होगी"। रद्द होने वाले कॉलेजों में 13 रांची के, 12 हजारीबाग, 7 जमशेदपुर, 3 धनबाद, 2 रामगढ़, 2 बोकारो  और 1-1 गुमला, लोहरदगा,और गिरिडीह के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें