फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह में बीस लाख रुपये की शराब जब्त, ट्रक चालक ने किया तस्करी मॉड्यूल का खुलासा

Sat, 09 Apr 2022 01:51 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

In Giridih Jharkhand Police arrests Truck Driver smuggling 20 lakh worth of Liquor news in hindi- पुलिस ने बताया कि गाड़ी में शराब से जुड़ा कोई कागज नहीं था और माना जा रहा है कि यह नकली शराब है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह जिले की बिरनी थाना पुलिस ने हजारीबाग से बिहार के बेगूसराय ले जाई जा रही एक ट्रक शराब जब्त की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के मुताबिक, बिरनी पुलिस ने ट्रक जब्त कर दो ब्रांड की शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाड़ी में शराब से जुड़ा कोई कागज नहीं था और माना जा रहा है कि यह नकली शराब है। रेणु के अनुसार, ट्रक मध्य प्रदेश का है, जबकि ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में चालक ने शराब तस्करी के मॉड्यूल का खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें