झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में गुरुवार को आईईडी बम धमाका हो गया है। इसमें तीन जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।