फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी पिस्तौल और 16 सिमकार्ड बरामद

Wed, 03 Mar 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चतरा (झारखंड)
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : social media
विज्ञापन

चतरा पुलिस ने ठेकेदारों और कारोबारियों से ‘लेवी’ वसूलने वाले नक्सली संगठन टीएसपीसी के तीन व पीएलएफआई के दो नक्सलियों को मंगलवार को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि हंटरगंज थाना की पुलिस की टीम ने कोसमाही सागा पहाड़ी के समीप से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से दो अमेरिकी पिस्तौल, पुलिस से लूटी गई एक रायफल, कई कारतूस, तीन मोटरसाइकिलें, छह मोबाइल फोन, 16 सिमकार्ड व तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में विनोद यादव, बिपिन गंझू, पप्पू कुमार, प्रसाद गंझू, विजय गंझू शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें