फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: इंजीनियरिंग छात्रा का यौन शोषण, झारखंड का आईएएस अधिकारी हिरासत में 

Tue, 05 Jul 2022 04:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी

सार

पीड़ित छात्रा आईआईटी मंडी से इंटर्नशिप करने आए विद्यार्थियों के समूह में शामिल थी।छात्रा ने खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग की एक छात्रा के यौन शोषण के मामले में झारखंड के खूंटी जिले में एक आईएएस अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने छात्रा से छेड़खानी और किस करने की कोशिश की। 

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा आईआईटी मंडी से इंटर्नशिप करने आए विद्यार्थियों के समूह में शामिल थी। 

छात्रा ने खूंटी के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उसने खूंटी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसडीएम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि 4 जुलाई की शाम को छात्रा की शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें आईएएस पर उसका यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। एसपी के अनुसार एक जुलाई की रात सभी लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान एसडीएम ने गलत व्यवहार किया। छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की। यह पार्टी उप विकास आयुक्त के निवास पर  हुई थी। वहीं, यह घटना हुई। पीड़िता ने कहा कि आईएएस ने उसे देर रात अकेला पाकर यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


पीड़िता आईआईटी मंडी में ग्रामीण विकास की की छात्रा है। वह खूंटी में एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आठ विद्यार्थियों के समूह के साथ आई है। वह एक एनजीओ में इंटर्नशिप कर रही है। छात्रा की शिकायत पर आईएएस को सोमवार रात हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ भादंवि की धारा 354 ए (यौन प्रताड़ना), धारा 509 (शब्दों, हावभाव से महिला की निजता भंग करना) व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

पूर्वी सिंहभूम : 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म
इधर, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली है। वारदात को पांच लोगों ने अंजाम दिया है। 

अधिकारी ने कहा कि 13 वर्षीय किशोरी रविवार आधी रात को यहां शंकरपुर इलाके में घर के बाहर शौचालय गई थी, जब पांच लोगों ने शौचालय में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें