फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 22 हजार में बच्चा खरीद कर मुंबई ले जा रही थी महिला, रांची एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ा

Sat, 15 Jan 2022 08:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम निखत परवीन (36) है। उसने नवजात शिशु को सोनाहातू की रतनी देवी से 22 हजार रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन
झारखंड में मानव तस्करी की आरोपी महिला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। रांची एयरपोर्ट पर गुरुवार को जांच के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने एक महिला को नवजात शिशु के साथ पकड़ा। जब वह बच्चे का नाम नहीं बता पाई तो जवानों को शंका हुई। टिकट चेक किया तो उसमें बच्चे का जिक्र भी नहीं था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम निखत परवीन (36) है। उसने नवजात शिशु को सोनाहातू की रतनी देवी से 22 हजार रुपये में खरीदा था। परवीन ने बताया कि उसे बगोदर की एक महिला से रतनी को जुड़वां बच्चे होने की जानकारी मिली थी। 

मुंबई में रहता है पति, फ्लाइट से आई थी रांची
आरोपी परवीन का पति जावेद शेख मुंबई के ठाकुरपाड़ा में रहता है। पुलिस ने परवीन को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उससे बरामद बच्चे को पुलिस ने बाल आश्रय गृह भेजा है। परवीन 11 जनवरी को मुंबई से फ्लाइट से 11 जनवरी को अकेली रांची पहुंची थी, लेकिन 13 जनवरी को तीन दिन के दूध पीते बच्चे को साथ लेकर वापस फ्लाइट से मुंबई जाने एयरपोर्ट पहुंची थी।
विज्ञापन


लड़के की चाहत के चलते खरीदा बच्चा या गिरोह की सदस्य?
महिला परवीन को कोई लड़का नहीं है, उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति एक होटल में कर्मचारी है। पुलिस उसके किसी बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने की भी पड़ताल कर रही है। 
अब महिला के पते का सत्यापन करने के लिए पुलिस की टीम को मुंबई भेजा जाएगा। 

मां ने लाड़ले को क्यों बेचा, यह भी होगी जांच
इसके अलावा बच्चा बेचने वाली महिला के भी बयान लिए जाएंगे कि आखिर उसने क्यों अपने लाड़ले को बेचा? क्या उसने गरीबी के कारण यह कदम उठाया? या किसी अन्य कारण से उसने बच्चे को बेचा? 

ऐसे आई पकड़ में 
वह 13 जनवरी की दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रही थी। उसकी गोद में नवजात था। टिकट में नवजात का जिक्र नहीं होने से सीआइएसएफ जवानों ने उसे गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद निखत इंडिगो के काउंटर पर बच्चे का नाम जुड़वाने गई। इंडिगो कर्मचारी ने जब उससे बच्चे का नाम और उम्र पूछी तो वह हड़बड़ा गई। इस पर उसे शक हुआ तो उसने इंडिगो के एयरपोर्ट मैनेजर रिजवान को सूचना दी। पड़ताल की गई तो पाया गया कि वह 11 जनवरी को बगैर बच्चे के मुंबई से रांची आई थी। 13 जनवरी को फ्लाइट 6ई-341 से दोपहर दो बजे की मुंबई फ्लाइट का 12 जनवरी को ऑनलाइन टिकट बनवाया था। टिकट बनवाते वक्त उसने  बच्चे की एंट्री नहीं कराई। यही गोलमोल होने से वह गिरफ्त में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें