फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री

Sat, 13 Jul 2013 11:12 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में नौंवी सरकार के मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन


राज्यपाल डा. सैयद अहमद ने यहां राजभवन के बिरसा मंडप में श्री सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

राज्यपाल ने हेमंत सोरेन के सहयोगी कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

राज्यपाल ने सोरेन को सात दिनों के भीतर विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने को कहा है। श्री सोरेन ने सरकार बनाते समय राज्यपाल के समक्ष 82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के 43 सदस्यों का समर्थन का पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सांसद प्रदीप कुमार बालमुचु, राज्यसभा सदस्य रामकृपाल यादव के अलावा बड़ी संख्या मे गणमान्य लोग और राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य विपक्षी दल भाजपा का कोई बड़ नेता या विधायक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें