फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत सोरेन शनिवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Fri, 12 Jul 2013 01:46 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने की मांग की स्वीकृति के बाद कल राज्यपाल डॉ सैयद अहमद औपचारिक रूप से हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन हटा दिया जाये।        

इसके साथ ही राज्य में वैकल्पिक सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गयी है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि नयी सरकार 13 जुलाई को शपथ लेगी। शनिवार सुबह 9.30 बजे नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन


गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ घटक दलों के दो और विधायक शपथ ले सकते हैं। राजद ने मंत्री पद के लिए विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी का नाम तय कर लिया है।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह वर्तमान विधानसभा के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें