पुलिस ने कहा कि सुरक्षाकर्मी टोंटो क्षेत्र के एक जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे, इस दौरान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के कार्यकर्ताओं ने जवानों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को सीआरपीएफ की जंगल युद्ध इकाई कोबरा की एक बटालियन के पांच कमांडो घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीमें माओवादियों को पकड़ने के लिए पिछले कई दिनों से इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय लिंडा ने बताया कि सुरक्षाकर्मी टोंटो क्षेत्र के एक जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे, इस दौरान प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के कार्यकर्ताओं ने जवानों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस टीमें लगातार वरिष्ठ माओवादी मिसिर बेसरा को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। जिसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। वहीं ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला-बारूद के साथ बड़ी संख्या में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) जब्त किए गए, जो सुरक्षा बलों को हताहत करने के लिए लगाए गए थे।