फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: दी जा रही थी बकरे की बलि लेकिन चली गई बच्चे की जान, परिवार का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 05 Oct 2022 11:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला

सार

झारखंड के गुमला जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है जहां बकरे की बलि देते समय एक बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
बकरे की बलि - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गुमला जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आ रही है जहां बकरे की बलि देते समय एक बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के नवमी के अवसर पर बकरे की बलि दी जा रही थी लेकिन उसी दौरान काटने वाले हथियार का बलुवा टूट कर तीन वर्षीय बच्चे को जा लगा। इसके बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


तीसरे बकरे की बलि के समय हुई घटना
हर साल की  भांति इस साल भी गांव के दुर्गा पूजा मंडप में बकरा मंडप में बकरे की बलि देने की परंपरा को लोगों द्वारा निभाया जा रहा था। दो बकरे की बलि दी जा चुकी थी। तीसरे बकरे की बलि के लिए बलुआ से बकरे की गर्दन पर मार ही रहा था कि बलुआ टूट गया और वहां पास खड़े दीपक उरांव के तीन वर्षीय पुत्र को जा लगा जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें