झारखंड के बोकारो में चास पुलिस स्टेशन अंतर्गत एनएच 23 पर स्थित इंडियन बैंक की जोधाडीह शाखा में अपराधिय़ों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसपी बोकारों ने इसकी जानकारी दी।
झारखंड में दिन दहाड़े लुटेरों ने एक बैंक को निशाना बनाया है। झारखंड के बोकारो में चास पुलिस स्टेशन अंतर्गत एनएच 23 पर स्थित इंडियन बैंक की जोधाडीह शाखा में अपराधिय़ों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसपी बोकारों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लुटेरे बैंक से दिनदहाड़े 39 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
एसपी बोकारो के मुताबिक, बुधवार को 5-6 लुटेरे हथियारों के साथ बैंक में घुसे थे। घुसते ही उन्होंने बैंक के पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी बोकारो ने बताया कि आरोपियों में से कुछ लोग नकाबपोश थे। आरोपी तकरीबन 39 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
एसपी बोकारो ने बताया कि जानकारी होते ही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि जब गार्ड ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे बन्दूक की बट से मारा। घायल गार्ड का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लुटेरों की पहचान के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने कहा कि लुटेरों ने लूट को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों की मदद ली।