फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Aug 2018 02:36 AM IST
भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

 झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दो बहनें अपने दो दोस्तों के साथ चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से जा रही थीं। तभी तालाबुरु रेलवे क्रॉसिंग के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन


उन्होंने लड़कियों के दो दोस्तों पर कथित तौर पर हमला बोलकर उन्हें वहां से भगा दिया और एक लड़की को जबरन उठाकर जंगल में ले गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पुलिस अधीक्षक जी क्रांति कुमार ने बताया कि तालाबुरु के ग्रामीणों की मदद से एक नाबालिग सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें