फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, अधिकारी बोले- लापरवाही के कारण गई जान

Fri, 19 Jan 2024 10:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

जमशेदपुर से सटे गम्हरिया स्टेशन (चक्रधरपुर रेल मंडल) के वेस्ट यार्ड के पास डाउन लाइन पर गुरुवार शाम सात बजे के करीब नई दिल्ली से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोगों के लिए कल की रात बड़ी डरावनी रही। यहां के जमशेदपुर में कल शाम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है। टाटानगर जंक्शन के अधीक्षक अभिषेक सिंघल ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। इन लोगों की मौत का कारण लापरवाही था। ये लोग फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न करके पटरियों से रास्ते को पार कर रहे थे। 

विज्ञापन

   
गौरतलब है, बताया जा रहा है कि, चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया और बिरराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 260-20 के पास चारों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। तत्काल टाटानगर रेलवे स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया। टाटानगर रेल पुलिस आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मेडिकल, आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। लाश के क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान होने में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

 
अभिषेक सिंघल ने कहा, 'अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। यह लोग फुट ओवर ब्रिज की बजाय पटरियों से रास्ता पार कर रहे थे। अंधेरे के कारण लोको पायलट को भी नहीं पता चला कि ट्रैक पर कोई है। हालांकि मौसम ठीक था और दृश्यता भी अच्छी थी।'
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी शवों की पहचान नहीं कर पाए हैं। यह चार शव थे। अभी तक किसी ने भी शवों पर दावा नहीं किया है।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें