फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: चाईबासा में मुठभेड़, जोनल और सब-जोनल कमांडर समेत चार नक्सली ढेर; दो अन्य गिरफ्तार, कई राइफल्स बरामद

Mon, 17 Jun 2024 12:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड के चाईबासा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार नक्सलियों की मौत हो गई। मरने वालों में जोनल कमांडर, सब-जोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर शामिल हैं। दो अन्य एरिया कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उनके पास से कई राइफल्स बरामद की गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना टोंटो और गोइलकेरा इलाके के पास घटी।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अमोल वी. होमकर ने कहा, मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो गए, जबकि अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस तलाशी अभियान के लिए निकली थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें चार नक्सली मारे गए।

सिमडेगा में नशीला पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार
झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिस ने 155 किलो नशीला पदार्थ के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। मीडिया से बात करते हुए सिमडेगा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप को ओडिशा से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें