फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड के धनबाद में कार और ट्रक की टक्कर, चार दोस्तों की मौत

Wed, 19 Jun 2024 12:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

झारखंड के धनबाद जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 190 किलोमीटर दूर लोहारबरवा में मंगलवार आधी रात के आसपास हुई।

विज्ञापन


गोविंदपुर रेंज के पुलिस उपाधीक्षक शंकर कांति ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल को धनबाद के निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पांच दोस्त छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गलत दिशा में जा रही कार में सवार थे और कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें