फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से मांगी गई रंगदारी, जान से मारने की धमकी 

Thu, 27 Aug 2020 03:18 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो - फोटो : Sudesh Mahto Facebook
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में जमशेदपुर से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पाई गई जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिल्ली से विधायक महतो को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गई है उन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब तक धमकी देने वालों का पुलिस को पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


बता दें कि, कोविड-19 से पीड़ित सुदेश महतो 18 अगस्त से रांची स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें