फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Budget: 2024-25 के बजट में इन्फ्रा, कृषि, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य पर फोकस, बोले सीएम हेमंत सोरेन

Tue, 09 Jan 2024 04:32 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सीएम ने राज्य सचिवालय में अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट में गांव, कृषि, किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आगामी राज्य बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, खेल, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, जल आपूर्ति, सड़क, आवास और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बजट में इन मुद्दों पर रहेगा खास ध्यान 
सीएम ने राज्य सचिवालय में अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट में गांव, कृषि, किसान और युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री सोरेन ने आगे कहा, 'ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।' सीएम ने कहा कि सभी लोगों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक बेहतर बजट तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया, 'गरीबों का कल्याण हमारी सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।' इस बैठक में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें