फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिका में बनी एम-1 राइफल जब्त

Sat, 14 Oct 2023 08:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गिरफ्तार विद्रोहियों में टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू 14 मामलों में वांछित था। इसके अलावा विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू पर 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद डीजीपी ने मौके का दौरा किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा जिले में दो स्वयंभू सब-जोनल कमांडरों सहित प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि नक्सलियों के कब्जे से अमेरिका निर्मित एम-1 राइफल, कारतूस और संगठन के पर्चे समेत कई हथियार जब्त किए गए। पुलिस को सिदालु-सतपहाड़ी पहाड़ी में प्रतिबंधित संगठन के 10 विद्रोहियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने इलाके में छापामारी कर शुक्रवार को पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार विद्रोहियों में टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर प्रभात उर्फ प्रेम कुमार गंझू 14 मामलों में वांछित था। इसके अलावा विशु गंझू उर्फ अशोक गंझू पर 11 मामले दर्ज हैं। वहीं, अन्य नक्सलियों की पहचान अरुण प्रजापति, नरेश कुमार भोक्ता और जीतेंद्र कुमार रजक के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें