झारखंड में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (
PFI) के 12 नेताओं के खिलाफ पुलिस ने
एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि इस संगठन को एंटी नेशनल मानते हुए झारखंड सरकार ने हाल ही में बैन किया है। गौरतलब है कि 25 फरवरी को पाकुर जिले के मफैसिल पुलिस स्टेशन में पीएफआई के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
इसके बाद पलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को चंदरपाड़ा गांव में पीएफआई के दफ्तर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस को एंटी नेशनल सामग्री बरामद हुई थी। पुलिस ने पीएफआई के दफ्तर से झंडे, बैनर, पम्पलेट, कंप्यूटर और सीडी समेत अन्य कई जीचे बरामद की थीं। बता दें कि झारखंड सरकार ने इसे 21 फरवरी को यह कहते हुए बैन कर दिया था कि इस संगठन के संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से हैं।
सरकार ने कहा था कि इस संगठन के सदस्य सीरिया में आईएस के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस ने पीएफआई के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल बदुद, जिला सेक्रेटरी अब्दुल हनान, पाकुर यूनिट, हबीबुर रहमान और शमीम अख्तर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि लॉ डिपार्टमेंट से सहमति के बाद पीएफआई को प्रतिबंधित किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह संगठन झारखंड के पाकुड़ और साहिबगंज जिले में सक्रिय था। यह जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलती है। सरकार का मानना है कि यह संगठन आईएसआईएस से प्रभावित है।