फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में चलती ट्रेन में युवती से गैंगरेप, पंजाब की युवती दिल्ली से रांची जा रही थी

Sat, 17 Feb 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
झारखंड में चलती ट्रेन में एक युवती से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में यह संगीन वारदात छह फरवरी की रात रांची और मुरी स्टेशन के बीच हुई। पीड़ित युवती पंजाब की रहनेवाली है।
विज्ञापन


जब यह वारदात हुई उस वक्त उसकी बोगी में कोई यात्री मौजूद नहीं था और न ही कोई सुरक्षा गार्ड। वारदात के बाद आरोपी रांची से एक स्टेशन पहले भाग गए।

अपने साथ हुई इस दरिंदगी से सदमे में आई युवती ने 8 फरवरी को खुदकुशी की कोशिश की। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना पर दुख जताया और कहा है कि दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

पीड़ित युवती के मुताबिक पांच फरवरी की रात 10 बजे वह दिल्ली से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस-3 में सवार हुई थी। युवती ने बताया, 'छह फरवरी की रात करीब 12 बजे रांची स्टेशन से पहले उसके बर्थ नंबर 17 के पास दो युवक आए।
विज्ञापन


एक युवक ने गमछा से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद दोनों ने उसका रेप किया। रांची पहुंचने से एक स्टेशन पहले दोनों युवक भाग निकले।

घटना के समय कोच की लाइट बंद थी। उस समय बोगी में न कोई यात्री था और न कोई पुलिस। सदमे के कारण मैं किसी से कुछ बोल भी नहीं पाई।' 

रांची के कडरू स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहकर यह युवती इंग्लिश बोलना सीख रही थी। वारदात के बाद सदमे में आई इस युवती ने यहीं हॉस्टल में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

हालांकि इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने उसे गुरूनानक अस्पताल में भर्ती कराया। करीब हफ्ते भर इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार आया जिसके बाद 15 फरवरी को उसने चुटिया थाना पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। 

चुटिया पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद मामले को रांची जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की खोज की जा रही है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

रघुबर दास - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोशल मीडिया में इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'दिल्ली से रांची आ रही ट्रेन में एक बिटिया के साथ दरिंदगी की खबर से मन द्रवित है। बिटिया को हर मुमकिन मेडिकल सुविधा सरकार उपलब्ध कराएगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।' 
 

झारखंड में इससे पहले भी चलती ट्रेन में बलात्कार जैसी संगीन वारदातें हुई हैं। इस घटना से पहले आभा-उद्यान एक्सप्रेस में जसीडीह और झाझा स्टेशन के बीच एक लड़की से गैंग रेप हुआ था। इस घटना में रेलवे के टीटीई पर भी आरोप लगे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें