फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatshila By Election 2025: झारखंड की घाटशिला सीट पर उपचुनाव की तारीख का हुआ एलान, समझें सियासी दांव-पेंच

Mon, 06 Oct 2025 05:14 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/घाटशिला

सार

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों के घोषणा के साथ ही झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भी एलान कर दिया है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 13 अक्तूबर  से नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 21 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख रहेगी। इसके बाद 24 अक्तूबर से नाम वापस लिए जा सकेंगे। उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। 
विज्ञापन


घाटशिला उपचुनाव के लिए करीब दो लाख 55 हजार से 823 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इस सीट पर महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा हैं। इसमें से करीब एक लाख 24 हजार 899 पुरुष  मतदाता हैं, जबकि एक लाख 30 हजार  921 महिला मतदाता है। चुनाव आयोग ने बताया कि करीब 300 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन दो नामों की चर्चा तेज
इंडिया गठबंधन की ओर से इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दावा है। उपचुनाव की तारीखों के एलान के बाद सभी दलों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की चर्चा जोर पकड़ रही है। भाजपा, जेजेएम को टक्कर देने के लिए जल्द अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर सकती है। 
विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों की मानें तो इस सीट पर झामुमो से रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन का नाम और भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन का नाम मजबूत दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है। 

ये भी पढ़ें-  LIVE: बिहार में छठ के नौ दिन बाद 6 नवंबर को पहली वोटिंग, 11 को दूसरे चरण का मतदान, नतीजे 14 को
विज्ञापन


घाटशिला सीट बनी प्रतिष्ठा
सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के लिए घाटशिला सीट प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है। झामुमो ने दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन पर बड़ा दाव खेल सकती है। पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है, ताकि इस सीट पर दोबारा कब्जा कायम रखा जा सके। वहीं, कांग्रेस खेमे में भी हलचल है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, इसके लिए उन्हें पार्टी लाइन से इतर कदम उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें