फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 8 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Mon, 25 Sep 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के कुमारडुबी में पटाखों की फैक्ट्री में आग लगने से भीषण हादसा हो गया है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबिक 25 से ज्यादा गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


ये आग पूर्व सिंहभूम जिले के पहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी गांव में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी है। बताया जा रहा है कि आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री से धमाकों की आवाज लगातार आ रही है।

आग जोरों से फैल रही है और इसकी वजह से तीन मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई है। इतना ही नहीं आग ने पड़ोस के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। माना जा रहा है कि मरने वालों और घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


  8 people dead, 25 injured after fire broke out at a firecracker factory in #Jharkhand's #Kumardubi; five fire tenders at the spot. pic.twitter.com/OGxMhC46om — ANI (@ANI) September 25, 2017
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें