फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP को हराने के लिए, बिहार के बाद झारखंड में महागठबंधन

Sat, 23 Sep 2017 12:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को झारखंड में भी महागंठबंधन का संकेत दिया। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को यहां कोर्ट में पेश होने आए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी, जेएमएम और जेेवीएम (पी) के गठबंधन की प्रक्रिया लगभग 99 फीसदी पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केवल कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें हल किया जाना बाकि है। यह गठबंधन राज्य से बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाएगा। 

इस मौके पर उन्होंने एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने आम आदमी के आंसू निकाल दिया और इससे कॉरपोरेट हाउस के लोगों को फायदा हुआ। उन्होंने अपने ब्लैक मनी को व्हाइट में बदल लिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों को बहुत तकलीफ हुई है।

पढ़ें: बिना ब्रिगेड वाली सेना के कप्तान हैं शरद यादव

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में जनता मोदी सरकार को इसकी सजा देगी। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वहीं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के खिलाफ करती है। 
विज्ञापन


साथ ही रोहिंग्या मुसलमानों पर बोलते हुए उन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों को स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी को रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाने के लिए सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें