फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्ड की शिक्षा मंत्री का कमाल, बिहार को बताया पड़ोसी देश

Mon, 03 Aug 2015 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवित रहते ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर देने वाली झारखण्ड की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने फिर एक नया कमाल किया है।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार तो हमारा पड़ोसी देश है। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार ने शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या बिहार चुनाव के दौरान कैंपेनिंग के लिए झारखण्ड की भाजपा इकाई से भी कोई जाएगा जिस पर उनके जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों को दंग कर दिया।

उन्होंने कहा कि चूंकि बिहार हमारा पड़ोसी देश हैं इसलिए हैं वहां पर झारखंड के नेता बिल्कुल जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

विपक्ष ने उठाया सवाल

चौंकाने वाली बात तो ये रही कि नीरा ने अपने इस बयान में किसी सुधार की गुंजाइश भी नहीं समझी और अपने दिए बयान पर मुस्कुराती रहीं।

शिक्षामंत्री की ओर से लगातार हो रही गलतियों पर विपक्षी पार्टियों ने भी उनको हटाने की मांग  करना शुरु कर दिया है। झारखण्ड के विपक्षी दल जेएमएम ने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाया है।

पार्टी का कहना है कि इतने अयोग्य नेता को शिक्षा मंत्री बना दिया गया?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें