नक्सलियों के प्रति लगातार सख्त रुख अपनाए हुए झारखंड सरकार ने अब चार आतंकियों पर ईनाम बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया है।
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार प्रमुख नक्सली नेता अरविंद जी उर्फ देव कुमार सिंह, मिसिर बेसरा, प्रशांत बाबेस और विवेक चंन्द्र यादव पर सोमवार को झारखंड सरकार ने ईनाम की रकम 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया है।
पहले नक्सलियों के बारे में या उनके ठिकाने की सूचना देने पर 25 लाख रुपये के ईनाम का प्रावधान था लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया है। इन नक्सलियों पर नजदीकी राज्यों बिहार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी ईनाम घोषित है।