फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi Land Scam: ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को किया गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में कार्रवाई

Tue, 01 Aug 2023 12:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची जमीन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बताया कि रांची के कारोबारी बिष्णु कुमार अग्रवाल से करीब 6:30 घंटे तक पूछताछ करने के बाद सोमवार रात करीब 10.30 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में आईएएस छवि रंजन समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने इस मामले की जांच के सिलसिले में आईएएस छवि रंजन के पश्चिम बंगाल और बिहार में भी कुल तीन ठिकानों पर तलाशी ली थी। इसके बाद कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल और उनके ससुर दिलीप घोष को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई फर्जी मुहर, जमीन के कागजात और रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ईडी झारखंड में एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों में गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। जिसमें भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों सहित एक कंपनी साठगांठ सामने आई थी। सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर गरीबों और दलितों की जमीन 'हड़प' ली थी। ईडी ने पीएमएलए के तहत अपनी जांच शुरू करने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी को लेकर रांची में दर्ज कराई गई प्राथमिकी का संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें