फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मुख्यमंत्री-विधानसभा अध्यक्ष पर विवादित टिप्पणी करना यूट्यूबर को पड़ा महंगा; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 31 Jul 2023 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा (झारखंड)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक यूट्यूबर को काफी महंगा पड़ा। उसे सोमवार को झारखंड के गढ़वा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीपू सुल्तान खान उर्फ समर को गढ़वा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत उसके गांव दारमी से पकड़ा गया।

विज्ञापन


गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि रतन कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि समर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें