फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को देख उन्हें टिप्स देने अचानक क्लास में पहुंच गए डीएसपी

Fri, 16 Dec 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची के डीएसपी विकास श्रीवास्तव बेशक पुलिस में बड़े ओहदे पर हैं लेकिन मौका लगते ही वह अपने खास शौक टीचिंग को आजमाने से नहीं चूकते। यही कारण है कि वह झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन का एग्जाम देने की तैयारी कर रहे छात्रों को लास्ट मिनट टिप्स देने के लिए अचानक उनके बीच पहुंच गए। रांची कालेज में गुरुवार को उन्होंने 350 के करीब छात्रों को जरूरी टिप्स दिए। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार विकास ने इस दौरान छात्रों से सीधे रूबरू होकर उनसे सवाल जवाब किए। विकास ने बताया कि मैं कालेज के पास से गुजर रहा था इसी दौरान छात्रों से बात कर मुझे महसूस किया कि उन्हें कुछ टिप्स दिए जाएं इसलिए मैं सीधे अंदर चला गया। 

मैंने कालेज प्रधानाचार्या से बात कर अनुरोध किया कि मुझे ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित करने की अनुमति दी जाए। मेरी बात उन्हें अच्छी लगी और उन्होंन 350 के करीब छात्रों को मेरे लेक्चर के लिए तैयार कर लिया। 
विज्ञापन


विकास बताते हैं कि पुलिस में चयनित होने से पहले मैं हजारीबाग में कोचिंग क्लासेज चलाता था। मैंने 20000 से ज्यादा छात्रों को इस दौरान पढ़ाया जिनमें से काफी संख्या में पुलिस और बीडीओ की पोस्ट पर चयनित हो गए। इसलिए शिक्षण से मेरा कभी मोहभंग नहीं हो पाया। श्रीवास्तव आज भी फ्री होने पर आदिवासी छात्रों के लिए आदिवासी हॉस्टल में क्लासेज चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें