फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड की राज्यपाल पहुंची पतंजलि योगपीठ, योग गुरु से की मुलाकात

Wed, 14 Dec 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को सम्मानित करते बाबा रामदेव - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मंगलवार को पतंजलि योगपीठ पहुंची झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से झारखंड के समग्र विकास के बारे में चर्चा की। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अनेक प्रकल्पों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने बाबा रामदेव से झारखंड में पतंजलि के शोधन एवं प्रसंस्करण परक औद्योगिक इकाइयों से जोड़कर वहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी के क्षेत्र में आचार्य बालकृष्ण के अनुभव और ज्ञान को भी अतुलनीय बताया।

इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि योगपीठ स्वदेशी के माध्यम से देश की आर्थिक स्वाधीनता की पैरोकार है। पतंजलि योगपीठ भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए राज्यों में सशक्त आर्थिक माडल विकसित करना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों का शोधन करके राज्य को खुशहाल बनाने का आश्वासन दिया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा झारखंड के विकास के लिए पतंजलि वहां की जनता को योग-आयुर्वेद और स्वदेशी आंदोलनों से जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें